मसूरी सामाजिक संस्था रोबुस्ट वर्ल्ड के तत्वाधान में चौथा सम्मान समारोह नगर पालिका परिषद सभागार मसूरी में आयोजित किया गया। जिसमें शहर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 विभूतियों को स्वतंत्रता सेनानी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं संस्था के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले विजेता विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं को भी पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए गये। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डा. शुभ विश्नोई की तीसरी पुस्तक अविरल अभिव्यक्ति का लोकार्पण भी किया गया।
नगर पालिका सभाागर में आयोजित सम्मान समारोह मंे रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था के अध्यक्ष डा. शुभ विश्नोई ने सभी अतिथियों व सभागार में मौजूद लोगों का स्वागत किया व रोबुस्ट संस्था की पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में की जा रही गतिविधियों के बारे में अवगत कराया व वहीं कहा कि अब संस्था स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कार्य करने जा रही है। जिसके लिए टीम बनायी जा रही हैै। उन्होंने बताया कि पुस्तक में कविताएं व संदेशप्रद कहानियां है जो युवाओं को प्रेरित करेंगी। वहीं देश को आगे बढाने व संस्कृति को बचाने के उददेश्य से संस्था कार्य कर रही है। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि युवा शुभ विश्नोई की तीसरी पुस्तक का लोकार्पण किया गया व पुस्तक में अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त की। उनके पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य को भारत सरकार ने भी सराहा व उन्हें डाक्टरेट की उपाधि प्रदान की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल ने कहा कि शुभ विश्नोई ने छोटी उम्र में समाज सेवा का बीड़ा उठाया जब अन्य उच्चशिक्षा के लिए प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर अभिभावक चाहते हैं कि उनका पुत्र इंजीनियर, डाक्टर, अधिकारी आदि बने लेकिन समाज सेवा के क्षेत्र में कोई नहीं भेजना चाहता, लेकिन शुभ के पिता संजय बिश्नोई ने शुभ को समाज सेवा के क्षेत्र में उतारा जिसमें वह अच्छा कार्य कर रहे है तथा पर्यावरण के क्षेत्र में सेवा करने के साथ ही साहित्य सृजन भी कर रहे हैं। इस मौके पर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने शुभ विश्नोई को पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी व कहा कि वह परिवार से मिले संस्कारों को समाज की सेवा में समर्पित कर रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी शुभ विश्नोई को बधाई दी व कहा कि वह लगातार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे है और इसमें युवाओं को जोड़ रहे है। कार्यक्रम का संचालन शगुन विश्नोई ने किया। इस मौके पर संजय विश्नोई, मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, अनुज तायल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, राजीव अग्रवाल, अमित भटट, बबीता मित्तल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रोबुष्ट वर्ल्ड संस्था सम्मान समारोह में साहित्य व इतिहास के लिए राज व राघव बिजलवाण, सुरभि अग्रवाल, विवेक बेनीपाल, गोपाल भारद्वाज, समाज सेवा के लिए सदभावना संस्था, शुभ मंगलम की रेनू अग्रवाल, कर्नल अनिल थापा, वसुधा, खेलों के लिए सेमुएल चंद्र, परविंद रावत, सोम कुमार प्रिंस पंवार, व स्वच्छता के लिए कीन संस्था के प्रबंधक अशोक कुमार, लोक संस्कृति के लिए प्रमिला नेगी, महिला समूह की विनिता चौहान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।