भाजपा ने अटल बिहारी बाजपेई की आठवीं पुण्य तिथि पर याद किया

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की पुण्य तिथि पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजलि दी व देश के विकास में उनके योगदान को याद किया गया।
तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में भाजपा मसूरी मंडल ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की पुण्य तिथि मनायी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेई अमर रहे के नारों के बीच उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पूरा देश अटल बिहारी बाजपेई को उनकी आठवी पुण्य तिथि पर श्रद्धाजलि अर्पित कर रही है। उन्हांने कहा कि पार्टी अटल बिहारी बाजपेई के आदर्शों पर आगे चल कर देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। उन्होंने कहा कि ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन से राजनीतिक जीवन शुरू किया व उसके बाद पीछे मुड कर नहीं देखा, उन्हांने चार दशक के राजनीतिक जीवन में राज्य संभा सांसद, लोक सभा सदस्य, मंत्री व प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण पदों पर रह कर अनेक कार्य किए, लेकिन अपनी विचारधारा व आदर्शाे से कोई समझौता नहीं किया, वह जनसंघ के संस्थापक सदस्य व भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष रहे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई भाजपा के प्रेरणा के स्रोत रहे व उनके मूल्यों पर चलकर विश्व की सबसे बडी पार्टी बनी। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते कारगिल युद्ध जीता, परमाणु परीक्षण किया व गांव गांव शहर शहर तक सड़क पहुंचाने, सूचना क्रांति को आगे बढाने का कार्य किया। उन्होंने आहवान किया कि उनके बताये मार्ग पर चलकर भारत को विश्वगुरू बनने की दिशा में कार्य करें। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई ऐसे नेता रहे है जिनका संम्मान विपक्षी भी करते थे, अपने सिद्धांतो से कभी समझौता नहीं किया व 13 दिन की सरकार गिरा दी। लेकिन भाजपा उनके बताये मार्ग पर आगे चल कर देश को विकास में मार्ग पर ले जा रही है व उनके जीवन से सीख लेकर केंद्र की सरकार ऐसे कार्य कर रही है जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। उनकी पुण्य तिथि पर उन्हें याद करना व उनके आदर्शो पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुडमोहन राणा, विजय बिंदवाल, आर्यनदेव उनियाल, सोबन सिंह मेहरा, अनिल गोदियाल, आशुतोष कोठारी, अरूण कुमार, शिव अरोड़ा विजय बुटोला, अनिल सिंह, मोहन शाही, धनप्रकाश अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *