भाजपा मसूरी मंडल ने पूर्व मण्डल महामंत्रीदीपक पुंडीर को श्रंद्धांजलि अर्पित की

मसूरी भाजपा मसूरी मंडल ने विगत दिनों दिवंगत हुए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पुंडीर उर्फ दीपक पुंडीर की याद में शोक सभा की व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि असमय भाजपा ने एक ऐस होनहार नेता समाज सेवी को खो दिया है जिसकी कल्पना भी नहीं की थी। वह बहुत ही सौम्य स्वभाव, मृदुभाषी व जन सेवक थे उनके अचानक चले जाने से सभी आहत है, इस मौके पर उनकी आत्मा की शांति व परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गयी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, पूर्व महामंत्री कुशाल राणा, अनीता जवाड़ी, विजय रमोला, जगजीत कुकरेजा, सतीश ढौडियाल, शिव अरोड़ा सोबन सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *